Posts

अपेक्षा और सेवा , युगल तृषित

*अपेक्षा और सेवा* लोक में भी सहज सेवा बनें , बदले में कुछ चाहने की भावना ना हो तो दशा कोमल होती जाएगी । जबकि जगत में सब सँग रहकर पीड़ित रहते क्योंकि निष्काम सेवा बन नहीं पाती । सहज सेवक का परिवार बहुत बड़ा होता जाता है जैसे वसुंधैव कुटुम्बकम् । अथवा सहज सेवक को श्रीहरि प्रीति रूप सर्वस्व की सेवा प्राप्त हो जाती है और उनकी सेवा से उनके समस्त भुवनों की सहज सेवा बनी रहती है । श्रीवृन्दावन ।   प्रायः लोक में सब ही अपना सेवा रस देते देते स्थूल या पीड़ित होते जाते है क्योंकि बदले में कुछ कामना है , इच्छाएं है , लालसा है । जबकि सेवा होनी चाहिये यूँ जैसे किसी खग को दाना दिया और वह उड़ गया । फिर असहजता ना होती है और अगर वह पुनः लौटकर आया है तो और सेवा बनें क्योंकि उसे जब तक सम्पूर्ण तृप्ति ना होगी वह सहज उड़ेगा नहीं । ऐसे ही अपेक्षा शून्य प्राप्त परिमंडल की सेवा हो । प्रायः लोक में तन मन धन से दी सेवाओं के बदले कुछ मिलता भी नहीं है और यही सिद्धान्त है कि ना मिले बदलें में कुछ । जिसे बदले में कुछ भी मिल रहा हो वह बन्धन में है , और लोक में सेवा तत्व निवृति हेत ही है , वह बन्धन नहीं बनाती है अ...

वासन्ती सुहाग बिहाग । युगल तृषित ।

!! विपिन ममन्दम्  ... विपिन ममन्दम्  ... विपिन ममन्दम् !! *वासन्ती सुहाग बिहाग*           (Do Not Share) आज प्रथम प्रभात है । प्रथम अलसाईं वेला । आज प्रथम मिलन का उत्सव है और यह मिलन उत्सव झूमा है मिलन से । आज वह सुभग दुल्हिनी प्रथम पग धर रही ह ... नित ही केलि विलास के सघन शिशिरताओं में भीगती हुई भी ....आज प्रथम पग धर रही है , प्रियतम की ओर ... ... ...  मिलकर भी आज ही हुई प्रथम सुहागिनी बिहाग की पुहुपावली लेकर चलती दुल्हन जू वह अलियों की सघन भीर में होकर भी प्रियतम की मदन लालसा के परिणय कौतुकों सँग दुल्हिनी होती हुई और निजताओं में प्रवेश कर रही है । कुँज निकुँज के इस निभृत श्रृंगार से आई नवीन रँग रस की रसिली रूचियों के उत्सवों में प्रवेश कर रही है  और पग पग पर झूम रही है नवीन कुँजन कुँजन । शरद रस की शीतल निकुँज की मणि श्रृंगार - रत्नावलियाँ सहज फूलनियों के उत्सवों में भीग ऐसी रत्न - मणि होने को है कि जैसे बिहाग सँग पराग उड़ा रहे हो और यह कोमल पुहुप (पुष्प) रँगोत्सव की झूम हेतू गुलाल भर रहे हो निज रूप माधुरियों में । सरस पियनिधि की रसिकाई से झू...

ललित आत्म शोधन , तृषित

आत्मशोधन लालसा दुल्ह-दुल्हिनी से ना कर उनकी नित्य सेविकाओं से हो । उनसे ही सब रस और सब भाव सिद्ध हो रहे , वहीं दे रहे है परन्तु सेवा पथ पर सहज सेविकाओं को वेदना बनती जब कोई अपना पात्र रानी जू को धोने को दे दे । धोएगी वही ही कृपा दृष्टि से परन्तु आत्म शोधन के निवेदन उनकी नित्य अलियों को बनें फिर वह नित्य अलि को किसी नई सेवा श्रृंगार में देख अपनी सहज कृपा कोर से नई सेवा को नयनों में भर लेगी और उनकी दृग छाया ही सहज शोधन है ।  जैसे महल में कोई पात्र अपवित्र हो तो उसे सेविकाएँ शुद्ध करती । रानी जू को यह नहीं करना होता ।  त्यों अपनी शुद्धता की लालसा सहज सेविकाओं के सँग में हो । प्रेम पथ पर द्रवित गलित होने के शोधन बहुत सहज रस वर्षण है , जैसे कोई पवित्र होना चाहे और बरसात हो जावें तो वस्त्र-देह की चिंता से बरसी कृपा में भीगते न बनेगा । और जो दशा अचानक बरसी वर्षा में सहज भीग गई हो वह तो सहज ही गीली हो चुकी ही है । यूँ ही प्रेम पथ का गलन बनेगा शीतलताओं तरलताओं को झेल कर । रस को झेलते झेलते दशा इतनी कोमल होगी  कि अपनी ही दशा की कोमलता का चिंतन भी कठोर लगेगा । जिसे वह नित नवीन कोमल ...

ललित कैंकर्य , तृषित

*ललित कैंकर्य*  झरित सुमन कृपा वल्लरी सँग प्रफुल्ल होकर सहज है , सेवा मञ्जरियाँ ही नव-नव केशर कणिका सहज है ... त्यों सहज कैंकर्य लालसा की सिद्धि में सहज ललित रस है । इह लोक में तो केशर भी शुष्क मञ्जरी है परन्तु सरस् निकुँज रस में लवङ्ग भी ललित उत्सवित पुहुप है । प्रिया प्रियतम से सभी पुष्पों को नवीन सुरभ और स्वभाव - स्वरूप मिला है तो सभी पुष्पों के सार सौंदर्य वह स्वयं है और उनकी हाव भाव की नवीनताओं में उनकी उस नवीन हाव भाव के उत्स से प्रकट सेवा किंकरी शुष्क नहीं है , वह रस रँग में सहज भीगी है । किसी शीतल रस की सेविका के लिये वही शीतलता की केंद्र माधुरी है सो जो भी सेवा अभिसारित हुई है उसका ललित स्वरूप सहज पियप्यारी में नित्य उत्सवित है , यह किंकरियाँ तो उन अनन्त उत्सवों की छबियाँ है । और वह सभी उत्सव नित्य नव होने को आतुर अर्थात् ललित है । श्रीनिकुँज रस की तृषा भी जब पूर्ण उन्हीं की सुरभता में स्निग्ध हो उभय हो पड़ती है तो वह लालसा या व्याकुलता भी ललित हो कर प्रफुल्ल उत्स में ध्वनित हो रही होती है । यह ललिता या प्रफुल्लता का रँग सँग माँग से नहीं अपितु कृपा से भीगकर वपु हुआ हुआ है क...

स्पंदन , तृषित

स्पंदन अन्तःकरण स्पर्शित करुण प्रभा रस स्पंदन  आवेशित चेतना तापित भाव-घर्षण स्पंदन  प्रीतिरमण शरदचंन्द्राभरण स्पर्शित करुणप्रभा रस अन्तर्भरण स्पंदन  भावेशित विशुद्धसत्व प्राणातुर हिरण्यतपित तृषितभाव-घर्षण स्पंदन   स्थूल वेदी पर कुमुदीनियों का चरण ताल स्पर्शित स्पंदन अरविन्द रागिनी सजनी उरागमन नैन झरित अश्रु स्पंदन  बासंती वीणा पर फूहरित रजकन्द सौरभ मधुर पुलकित शरदिय स्पंदन  हरित मन हरिणी मनहर सजिनी अधर कम्पित पद सेवनातुर स्पंदन  सुरभित मन्द सुरम्य तव अंगिनी झरित रव मधुर सुगन्धित स्पंदन प्रीतिउन्मादिनी उररागिनी हियममप्राणप्रिया अधर तृषा दायिनी स्पंदन  आलिंगित नित्या तरंगिनि मधुरा प्रेमातुर नितराग नव दायिनी स्पंदन अधरन झरित मधु ममहिय भाव वर्षिणी चुम्बित ममप्राण स्पंदन  हियवसित सुधानिधि हितवासिनी नवरागित नवपँखुर स्पंदन मृदु-लता मधुझरपद्मिनी प्रफुल्लनयन तृषातुर कोकिल स्पंदन  नीलपद्म पँखुरहंसिनी राजित चरण नवानुरागित भावांकुर जावक स्पंदन रंगित रँगीले हँसिले हँस भावन झर-झर निरखनी कुमुदिनी मुदित स्पंदन  मंजुल गौरता श्यामल कालिन्दी वत्स...

श्री श्यामाश्याम नाम माधुर्य , तृषित

श्रीयुगल श्रीश्यामाश्याम के प्रत्येक नाम के प्रत्येक वर्ण (अक्षर) मात्र में ही नहीं उस नाम के लिये उठे लालसा रूपी रव-रव (स्वर हेतू वायु का स्पंदन) में श्री रस रीतियाँ दोनों को पूर्ण परन्तु नव-नव भाव छवियों में पूर्ण पीती पिलाती है । रसिली रीतियों में प्रकट बहुत से श्रीनाम में इतनी अभेदता है कि वहाँ भोग - परिधान  -श्रृंगार और सम्बोधन से भी द्वेत नहीं माना गया है । इन वाणियों का एक-एक अक्षर पूर्ण-पूर्ण श्रीयुगल में मिलित होकर उन्हें सुख देकर पूर्ण रस श्री मिलित श्रीस्वरूप के महाभाव में भीगकर और उन्मादित होता हुआ रसिकों का हृदय नित्य सींचता रहा है । रस ब्रह्म - अक्षर ब्रह्म - नाद ब्रह्म यहाँ अवसर खोजते है रव रव में भरित लास्य श्रृंगारित मिलित वपु के उत्स को पुनः पुनः पीने का । इन नामाक्षरों मे सर्वदा अभिसार और महाभाव लास्यमय यूँ बिहरते है कि अभी कोई अक्षर महाभावित था तो अब वह अभिसार बन रहा है और जो अभिसार था वह महाभाव हो रहा है क्योंकि यहाँ मिलन नित्य सूक्ष्मतम तरँगित - उमङ्गित है ।  वाणियों में वर्णित ललित कौतुकों (लीलाओं) में आन्दोलित हुए श्री नामों में नवीन नवीन उत्सवित भाव मु...

दास ...सहज या अभ्यास , तृषित

*दास ...सहज या अभ्यास* जो अनुगत हो - अनुज्ञा पालन कर सेवा देना ही जीवन समझें वह दास होने के अधिकारी है और जो इस सौभाग्य से दूर है यह उनकी अपनी इच्छा और स्वभाविक प्रमाद से ही हुआ है वरन हम सभी सहज नित्य दास है । और सहज दास वह है जो अपनी गुरुता विद्वता आदि का भूल कर भी अभिमण्डन नहीं करता हो । प्रत्येक सँग में वह स्वयं को रख पाता हो केवल अबोध दासानुदास । लोक में सदृश्य है कि जितना कोई भी रोग या रोगी है उससे अधिक वैद्य है अर्थात् सलाह । स्वयं को विशेष प्रकट करने की यह प्रवृत्ति शरणागत कम और शरण्य अधिक होती मिलती है । अर्थात् भीतर से गुरुता व्यक्त होना चाह रही है , जबकि सेवा भाव प्रकट अप्रकट स्थिर होना चाहिये परन्तु दर्शन में यही अनुभव बन रहा है कि कहीं न कहीं हम सभी किसी न किसी क्षेत्र में गुरु हो जाना चाहते है । यहाँ लौकिक संस्कार की कोई गति हो या पूरा जगत ही जगतगुरु बन जावें यहाँ यह अभव्यक्ति एक दास होने के नाते दासता का भारी बाधक तत्व दिखती है । आवश्यक बने और शत प्रतिशत उस विधि में श्रृंगार हो ही त्रस्त स्थिति का तब  निवेदनात्मक वह बात प्रकट बनें । वस्तुतः सहज गुरु स्वरूप नित्य ग्रा...